Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 10 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी स्वच्छता व्यवस्था

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 10 कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी स्वच्छता व्यवस्था

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने निज आवास नगरा तराई से हल्द्वानी रवाना होने से पूर्व आमजन से मिले और उनकी समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत सीएसआर और नगर निगम रुद्रपुर की ओर से उपलब्ध कराए गए 10 कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। वहीं मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

वहीं, एनीमिया मुक्त अभियान के तहत ब्रिटानिया कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई बिस्कुटों की खेप को भी उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना किया गया।  वहीं कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने की पहल की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर नगर निगम से लगी ग्राम सभाओं के लिए 10 कूड़ा वाहनों को रवाना किया है। ग्राम प्रधानों को वाहन सौंपे गए हैं, जो संबंधित ग्राम सभाओं से कूड़ा एकत्र कर नगर निगम के प्लांट तक पहुंचाएंगे, जहां उसका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी स्वच्छता व्यवस्था से जोड़कर स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: देहरादून में ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान की शुरुआत, माताओं और बच्चों से सीधे जुड़ेंगे कार्यकर्ता

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आज से देशभर में शुभारंभ हुआ।

Uttarakhand News: देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग; निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

देहरादून में भारत निर्वाचन आयोग को भंग किये जाने एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाये जाने तथा उनके द्वारा पूर्व में लिए गये फैसलों को निरस्त किये जाने की मांग।

उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी बैठक, राज्यसभा सीट के लिए 2 दर्जन नामों पर मंथन

देहरादून भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। जिसमें कमेटी सदस्यों द्वारा अंतिम नामों का पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन को सौंपी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast