CISCE Results 2024: CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम आज होंगे घोषित, इस तरह Check करें अपना रिजल्ट

CISCE Results 2024: CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम आज होंगे घोषित, इस तरह Check  करें अपना रिजल्ट

Result 2024: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिफेट एग्जामिनेशन के द्वारा आज यानी की सोमवार को 10 वीं और 12 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारेगी। जानकारी के अनुसार बोर्ड सुबह 11 बजे के बाद परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकती है। इसी के साथ बोर्ड ने इस सत्र से दसवीं और बारहवीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा बंद करने का ऐलान किया है। वहीं परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद स्टडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.orgपर जाकर देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

बता दें कि ICSE,ISC बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 6 मई की सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.orgपर देख सकते हैं। इसके बाद होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोर्ड दर्ज कर क्लिक करें। इतना करने के बाद कुछ ही देर में आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसा रहा था 2023 का रिजल्ट

गौरतलब है कि 2023 में ICSE की 10वीं क्लास में 98.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि ISC की 12वीं की परीक्षा परिणाम 96.93 प्रतिशत रहा था। दोनों क्लास में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। वहीं 10वीं में जहां 99.21 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी तो वहीं 98.71 प्रतिशत लड़के इस परीक्षा में पास हुए थे। इसके साथ ही लड़कियों की बात करें तो 12 वीं क्लास में इनकी पास होने की प्रतिशत 98.01 जबकि लड़कों का 95.96 प्रतिशत रहा था।

Leave a comment