
Christmas Day 2023: दिसंबर के महीना में क्रिसमस से लेकर नए साल तक छुट्टियां होती हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व दुनियाभर में मनाया जाएगा। वहीं भारत में भी इस पर्व को धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन भारत के कुछ जगह है जहां क्रिमसम का त्योहार बेहद खास तरीके से मनाया जाता है तो चलिए आपको आज उन जगहों के बारे में बताते है।
गोवा
गोवा में हमेशा कोई न कोई त्यौहार होता रहता है। लेकिन दिसंबर में और भी त्योहार हैं। इस महीने की शुरुआत में यहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और नए साल के बाद चले जाते हैं। गोवा में नाइट लाइफ अलग है, लेकिन यहां क्रिसमस भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दौरान न केवल चर्च बल्कि सड़कें और इमारतें भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती नजर आती हैं।
पांडिचेरी
पांडिचेरी को भारत का "छोटा फ्रांस" भी कहा जाता है। यहां फ्रांसीसी लोगों ने लंबे समय तक शासन किया। यहां बड़ी संख्या में ईसाई लोग रहते हैं, जिसके कारण क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। आप क्रिसमस के लंबे वीकेंड के दौरान यहां आने का प्लान बना सकते हैं। यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं।
केरल
केरल भारतीयों का सबसे पसंदीदा शहर है। यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप भी लंबे समय से यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो क्रिसमस सबसे अच्छा मौका है। यहां बड़ी संख्या में ईसाई धर्म के लोग रहते हैं। जिसके चलते यहां मौजूद हर चर्च में आपको इस त्योहार की भव्यता देखने को मिलेगी।
सिक्किम
आप नॉर्थ ईस्ट सिक्किम में आकर क्रिसमस का मजा ले सकते हैं। दिसंबर के महीने में सिक्किम में बहुत ठंड होती है, यहाँ क्रिसमस का त्यौहार बहुत अच्छे से मनाया जाता है।
Leave a comment