Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या है चिरायता? जिसके सेवन से होता है कई गंभीर बीमारियों का खात्मा

क्या है चिरायता? जिसके सेवन से होता है कई गंभीर बीमारियों का खात्मा

नई दिल्ली: आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों के बारे में बताया गया है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। चिरायता को भी उन्हीं में से एक माना गया है। इसे कई बीमारियों में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, हेप्टोप्रोटेक्टिव, लैक्सेटिव, डाइजेस्टिव गुण होते है, जो इंसानी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। इसके अलावा ये कई बीमारियों पर काबू पाने में मदद करता है।

बता दें कि, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक, चिरायता को अंग्रेजी में Swertia के नाम से जाना जाता है। इसकी मदद से लिवर की कार्यक्षमता, भूख, पाचन, मेटाबॉलिज्म, वेट लॉस आदि काफी आसानी से किया जा सकता है।संक्रमण और बुखार से बचाव के लिए चिरायता बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी वायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण काफी मजबूत होते हैं। यह सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत देने में काफी कारगर साबित होता है। इसके अलावा चिरायता के सेवन से डाइबिटीज़ की समस्य को कम किया जा सकता है। दरअसल, ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को तेज करता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इस कारण शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है और डायबिटीज कम होती है।

स्किन की बीमारियों को करे दूर

चिरायता खून से टॉक्सिन निकालकर गंभीर स्किन की समस्याएं जैसे सिरोसिस और एक्ने से राहत देता है। खून साफ़ नहीं होने की वजह से लोग इन स्किन की बीमारियों से पीड़ित होते हैं।जिस कारण आपको खुजली, रैशेज, सूजन, जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं।

इम्युनिटी बूस्ट होती है

संक्रमण से लड़ने व बचाव के लिए चिरायता का सेवन काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण काफी मजबूत होते है। यह सामान्य सर्दी-जुकाम से राहत देने में काफी कारगर साबित होता है। अगर आपके शरीर पर कोई जख्म हो गया है, तो चिरायता के इस्तेमाल से उसे भी जल्दी ठीक किया जा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी, जानें कैसे हुआ ये कमाल

तकनीक और मेडिकल साइंस ने एक बार फिर बड़ा कमाल कर दिखाया है। चीन के Wuhan में बैठे भारतीय यूरोलॉजिस्ट Syed Mohammad Ghouse ने हैदराबाद के एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की।

Summer Healthy Drinks: गर्मी में खुद को रखें फिट और हाइड्रेटेड, सेलिब्रिटीज ने बताए हेल्दी समर ड्रिंक्स

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast