
नई दिल्ली: चीन में कोरोना वायरस का खतरा अभी भी टला नहीं है। कोरोना के कारण शंघाई में अब तक का सबसे बड़ा लॉकडाउन लग चुका है। इससे निपटने के लिए चीन सख्त कदम उठा रहा है। शंघाई में लॉकडाउन लग चुका है। यह लॉकडाउन पिछले 2 साल में देश का सबसे बड़ा लॉकडाउन है।
चीन में 27 से अधिक प्रांतों में कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 412 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है। शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 8 हजार 581 केस दर्ज किए गए हैं। देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी प्रशासन ने देश की वीत्तिय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
इतना ही नहीं यहां दो करोड़ से ज्यादा नागरिकों की कोरोना जांच के लिए सख्त पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। बता दें कि शहर में 28 मार्च को दो चरणों के लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। इस दौरान लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। बाहर निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शहर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। विदेशों को निर्यात किए जाने वाले सामानों की सप्लाई रोक दी गई है।
शंघाई में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि शंघाई के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। इसके बावजूद चीन का दावा है कि शंघाई में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
Leave a comment