
नई दिल्ली: सांपों को लेकर इंसानों के मन में हमेशा डर बना रहता है। सांप के नाम से ही लोग कांप उठते है क्योंकि दुनिया में सांप की ऐसी-ऐसी परजातियां है जिसके काटने से इंसान पानी तक नहीं मांगता है। यानी कि सांप के काटने से इंसानों की तुंरत जान चली जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो जाएंगी कि चीन में सापों की खेती की जाती है। दरअसल चीन का एक गांव में जहरीले सांपों की खेती की जाती है। हालांकि कई लोगों को सांप पालने का शोक होता है। लेकिन चीन के झेजियांग प्रांत के एक गांव में सांपों को पाला जाता है और इसके पीछे एक वजह है।
चीन के इस गांव का नाम जिसिकियाओ है। बता दें कि इस गांव में हर साल लगभग 30लाख सांपों की खेती की जाती है और इस गांव के लोगों का पैसे कमाने का यह मुख्य साधन है। कहा जाता है कि चीन में सांपों की खेती करने की काफी पुरानी परंपरा है। वहीं 1980में इस गांव में पहली बार सांपों की खेती हुई थी। वहीं सांपों के जहर को चीनी दवाइयों में इस्तेमाल किया जाता है। इस गांव में लगभग 1,000लोग अपना जीवन यापन करते हैं। इस गांव में 100से भी ज्यादा स्नेक फार्म हैं।
वहीं कोबरा, अजगर, वायपर, रैटल जैसे जहरीले सांपों से लेकर बिना जहर वाले सांपों तक, सभी की खेती की जाती है। गर्मियों में सांपों के बच्चों को पाला जाता है और सर्दियों में बेच दिया जाता है। अमेरिका, रूस, दक्षिण कोरिया, जर्मनी समेत इन सांपों को दुनिया के कई देशों में बेचा जाता है।
Leave a comment