Health tips : ठंड में बच्चो को इन बीमारियों का सबसे अधिक खतरा, ऐसे में फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स

Health tips  : ठंड में बच्चो को इन बीमारियों का सबसे अधिक खतरा, ऐसे में फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स

Health tipsठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। दिसंबर का महीना चल रहा है इस बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा अधिक बना रहता है। वही इस बदलते मौसम का असर बच्चो और बुजुर्गों पर अधिक पड़ता है। बच्चों को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए केवल गर्म कपड़े ही पहनना जरूरी नहीं है। ठंड में होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव की जरुरत है। ठंड में आमतौर पर बच्चों को खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां हो जाती है क्योंकि इस समय बच्चो की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए ठंड में खाने पीने में बदलाव की बहुत आवश्यकता होती है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे बच्चों को ठंड में जरूर खिलाना-पिलाना चाहिए।

गुड़ का करे सेवन

ठंड में गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्यो कि गुड़ में अधिक मात्रा में कैल्शियम, आयरन समेत कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आप गुड़ को किसी पकवान में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर केवल गुड़ बच्चो को खिला सकते है

गाजर का जूस

गाजर में विटामिन ए, विटामिन B6, विटामिन सी, पोटेशियम फास्फोरस समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। गाजर के जूस का सेव करने से ठंड में शरीर में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

हल्दी और दूध का करे सेवन

आयुर्वेद में हल्दी किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं। अगर हल्दी और दूध का सेवन एक साथ करे तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। हल्दी और दूध ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है।

आंवला

आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है। इसके सेवन करने से बच्चो की सेहत काफी स्वस्थ रहती है। अगर बच्चो को आंवला खाने में पंसद नही है तो आप बच्चो को आंवले का मुरब्बा भी खिला सकते है।

Leave a comment