क्या केमिकल से बनते है प्रोटीन सप्लीमेंट! स्टडी में हुआ खुलासा

क्या  केमिकल से बनते है प्रोटीन सप्लीमेंट! स्टडी में हुआ खुलासा

नई दिल्ली:  आज के समय में हर कोई अपनी बॉडी पर ध्यान देता है। खासतौर पर लड़के। लड़के अपने बॉडी को लेकर काफी पजेसिव रहते है इसके लिए वह जिम में कड़ी मेहनत भी करते है। अपनी बॉडी को बॉडी गार्ड के जैसी सोलिड बनाने के लिए एक्सरसाइज और सप्लीमेंट का प्रयोग करते है और सबसे ज्यादा सप्लीमेंट में प्रोटीन लिया जाता है। जिससे हम प्रोटीन पाउडर भी कहते है।

क्या आपको पता है कि ये पाउडर बनता कैसे है। ये तो सभी जानते है कि प्रोटीन पाउडर में केमिकल होता है जिससे आपकी बॉडी पर साईडिफेकट भी हो सकता है। वहीं एक रिचर्स से पता चला है कि बॉडी बनाने के लिए जिस प्रोटीन का सेवन किया जाता है इसमें काफी मात्रा में केमिकल पाए जाते है जो आपकी बॉडी के खराब कर सकता है।

दरअसल एक स्टडी में 134 प्रोटीन पाउडर में 130 तरह के खतरनाक केमिकल पाए गए है। जिससे पता चला है कि इसे पीना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि अधिकतर प्रोटीन पाउडर को दूध से बनाया जाता है। लेकिन कुछ प्रोटीन ऐसे होते है जिसको केमिकल के उपयोग से बनाया जाता है। वहीं रिसर्चर्स की मानें तो 134 प्रोटीन पाउडर प्रोडक्ट की जांच की थी और उन प्रोडक्ट्स में 130 प्रकार के विषैले पदार्थ पाए गए है।

प्रोटीन पाउडर

प्रोटीन पाउडर सप्लीमेंटपाउडर के रूप में होता है। प्रोटीन पाउडर कई रूप में आता है। जैसे कैसीन,व्हे प्रोटीन आदि। प्रोटीन पाउडर में चीनी, आर्टिफिशिअल स्वीटनर, विटामिन, मिनरल मिलाए जाते हैं। मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर की एक स्कूप में 10 से 30 ग्राम तक प्रोटीन हो सकता है।

Leave a comment