Gangotri Dham Closed: 6 महीने के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद, यहां कर सकते हैं मां गंगोत्री के दर्शन

Gangotri Dham Closed: 6 महीने के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद, यहां कर सकते हैं मां गंगोत्री के दर्शन

Gangotri Dham: उत्तरकाशी के प्रसिद्ध धाम गंगोत्री के कपाट बंद होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज यानी 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व और अभिजीत मुहूर्त पर ठीक 11:45 बजे इसे अगले 6 महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी गंगोत्री समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने दी है।

6 माह के लिए मां गंगोत्री के कपाट बंद

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से अपने मायके मुखीमठ मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि मां गंगा प्रस्थान के बाद रात्रि विश्राम देवी मंदिर में होगा। 15 नवंबर यानी भैया दूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने बाद अपने मायके मुखवा मुखीमठ पहुंचेगी। यानी अगले 6 महीने तक मां गंगा अपने मायके में ही भक्तों को दर्शन देंगी।

बद्रीनाथ धाम के भी कपाट बंद होने जा रहे

इस बार 9 लाख श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए गंगोत्री पहुंचे हैं। आपको बता दें कि हर साल शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित धाम के कपाट बंद करने की तारीख और समय निकालते हैं। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर से बंद होने जा रहे हैं। 18 तारीख को दोपहर 3:33 बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा केदारनाथ धाम 15 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद कर दिया जाएगा।

Leave a comment