
Chandigarh News: बीते दिन हरियाणा के जिलों के स्कूलों में बम की खबरें मिलने से हड़कंप मच गया था। यह सिलसिला आज भी जारी है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। धमकी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियातन सचिवालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड को अलर्ट किया। परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली जा रही है। इस दौरान कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया।चंडीगढ़ का सिविल सचिवालय करवाया खाली गया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण
प्रशासन का कहना है कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
30 स्कूलों को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि हरियाणा में बीते दिन यानी 28 जनवरी को ई-मेल के जरिए 30 स्कूलों को बम से उड़ाने के लिए धमकी दी गई। लेकिन यह सभी धमकी जांच के बाद अफवाह साबित हुई। फिलहाल पुलिस की साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह लिंक भी उन्हीं धमकियों से जुड़ा हुआ है।
Leave a comment