Chandigarh News: चंडीगढ़ में एक बार फिर धमकी भरा ई-मेल सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ई-मेल के जरिए मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान भी धमाके की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।
धमकी भरा मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। संबंधित स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और मेल की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या मकसद है। ई-मेल के स्रोत और उसमें दी गई जानकारी की तकनीकी जांच भी की जा रही है।