Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, गोगामेड़ी जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 6 श्रद्धालुओं की मौत

Haryana News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, गोगामेड़ी जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 6 श्रद्धालुओं की मौत

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव पिण्डारसी के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के बागड़ स्थित गोगामेड़ी में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 2 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची और 6 साल का बच्चा भी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु कुरुक्षेत्र के गांव कलाल माजरा सहित आसपास के गांवों के रहने वाले थे। करीब 20 से 22 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के बागड़ और गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव पिण्डारसी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों और आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। घायलों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर उपेंद्र के अनुसार हादसे की सूचना मिलने पर करीब तीन एंबुलेंस मौके पर भेजी गई थीं। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है और हादसे की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग तक 13.60 किमी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है।

Uttarakhand News: CM धामी ने गिनाईं उत्तराखंड की उपलब्धियां, बोले- विकास यात्रा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी पार्टी का सिद्धांत ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति तृतीय’ का रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Uttarakhand News: देहरादून में विद्या समीक्षा केंद्र का लोकार्पण, अब रियल टाइम होगी कॉलेजों की निगरानी

देहरादून में उच्च शिक्षा व्यवस्था को डाटा, तकनीक, पारदर्शिता एवं परिणाम आधारित बनाने की दृष्टि से विद्या समीक्षा केन्द्र मील का पत्थर साबित होगा। यह केन्द्र समस्त राजकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं, छात्र संख्या एवं मूलभूत सुविधाओं का ऑनलाइन डाटा उपलब्ध रहने के साथ ही शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति में भी सहायक सिद्ध होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast