SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर 2 चुनाव आयुक्तों (ECs) की आपत्ति के बारे में 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा किया। जिसे लेकर अब भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बयान सामने आया है। भाजपा नेता ने कहा कि कुछ ही समय पहले राहुल गांधी ने आपके सामने एक बार फिर एक PPT का प्रदर्शन किया। मैं 50 वर्षों से राजनीति समझ रहा हूं मगर उनकी खुद की उम्र 56 वर्ष ही है... बंगाल में 1977 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है, बिहार में 1990 के बाद से कांग्रेस की सरकार नहीं आई है।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को इसकी जानकारी ही नहीं है, जब से पारदर्शी चुनाव हो गए हैं, CCTV कैमरे आए हैं और स्वतंत्र मीडिया आया है तभी से इनके लाले पड़ गए हैं सत्ता में आने के लिए राजनीतिक दृष्टि से राहुल गांधी का ज्ञान शून्य है।
सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया आरोप
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीपीटी के जरिए अपनी बात रखी, लेकिन इसमें जिन स्रोतों और रिपोर्टों का इस्तेमाल किया गया, उनका आधार स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये ऐसे स्रोत हैं, जिनकी विश्वसनीयता और पहचान को लेकर सवाल हैं। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय राजनीति की वास्तविकता को समझने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों में सत्ता में रहने के इतिहास का जिक्र करते हुए राहुल गांधी के एंटी-इन्कंबेंसी वाले तर्क पर सवाल उठाया।
उन्होंने बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा का भी उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में भी लंबे समय से कांग्रेस सत्ता से बाहर रही है। त्रिवेदी ने इन्हीं उदाहरणों के आधार पर राहुल गांधी के एंटी-इन्कंबेंसी संबंधी बयान पर सवाल उठाया।
Also read: Form 6 Changes: फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग का आया जवाब, जानें क्या है आपत्ति जताने का कारण?