Champions Trophy 2025 IND vs NZ: आखिरी मुकाबले से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हो सकता है ये स्टार बल्लेबाज

Champions Trophy 2025 IND vs NZ: आखिरी मुकाबले से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हो सकता है ये स्टार बल्लेबाज

Champions Trophy 2025 IND vs NZ:रविवार यानी 2 मार्च को भारत अपना आखरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार, स्टार सालामी बल्लेबाज शुभमन गिल बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद यह कायास लगाए जा रहे है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें आराम दिया जा सकता है।   

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उससे पहले टीम इंडिया और न्यूजीलैंड को अपना आखिरी मुकाबला दुबई में खेलना है। जिसके लिए टीम इंडिया हर दिन प्रैक्टिस कर रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि शुभमन गिल बीमार हैं। वे प्रैक्टिस के लिए मैदान पर नहीं पहुंचे। हालांकि इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था शतक

भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले को अभी तीन दिन बाकी है। इसी बीच अगर शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो वह अतिंम ग्यारह का हिस्सा होंगे। अगर वह ठीक नहीं हुए तो उन्हें आराम भी दिया जा सकता है। बता दें कि पहले मुकाबले में भारत ने बाग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया था और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया था।  

चैंपियंस ट्रॉफी में क्या हैं टीमों का हाल

चैंपियंस टॉफी के ग्रुप-A से भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम टॉप है। जबकि भारत दूसरे नंबर पर है। तीसरे और चौथे नंबर पर बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम मौजूद है। दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं, ग्रुप-B में साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और अफगानिस्तान तीसरे पायदान पर है। इस ग्रुप से कोई भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया है। वहीं,चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का सफर खत्म हो चुका है।   

 

Leave a comment