
Cororna New Subvariant JN.1: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि कोरोना का एक नया सबवैरिएंट की पुष्टि हुई है। जिसको लेकर केंद्र सरकार भी हाई अलर्ट पर है। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि आने वाले त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ एहतियाती कदम उठाना जरूरी है ताकि इस वायरस के फैलने के खतरे को जितना हो सके कम किया जा सके।
देश में कोरोना के नया सबवैरिएंट की पुष्टि
एडवाइजरी के अनुसार, राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के जिलेवार आंकड़ों पर नजर रखें। साथ ही नियमित तौर पर इस संबंध में अपडेट करते रहें।बता दें कि नया सबवैरिएंट का सबसे पहला केस केरल से सामने आया था। केरल में कोरोना के नए सबवैरिएंट JN.1की पुष्टि हुई थी। जो एक 79साल की एक महिला में हुई थी। हालांकि वह कोविड-19से ठीक हो चुकी है।
79 साल की महिला हो चुकी इसका शिकार
इससे पहले सिंगापुर से लौटे तमिलनाडु के एक शख्स में भी JN.1सब-वैरिएंट का पता चला था। वह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का रहने वाला था और उसने 25अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी।भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा, 'यह BA.2.86 का एक उप-वेरिएंट है। हमारे पास JN.1 के कुछ मामले हैं। उन्होंने कहा, 'भारत नजर रख रहा है और यही कारण है कि अब तक किसी अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर बीमारी की सूचना नहीं मिली है।
Leave a comment