Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम लाएगा राहत! दिल्ली-UP-हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 61KMPH हवाओं का खतरा

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम लाएगा राहत! दिल्ली-UP-हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में 5 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 61KMPH हवाओं का खतरा

IMD Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में मानसून की तीव्रता इतनी रही कि पूरा इलाका जलमग्न हो गया, जबकि कुछ राज्यों में बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले 4-5 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD का कहना है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसका असर जल्द-ही दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 05 से 09 जुलाई तक राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान दिल्ली में घने बादल छाए रहेंगे और 40-50KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। तो वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मानसून का जोरदार असर देखने को मिलेगा। 04 से 07 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। IMD ने प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, झांसी, आगरा, वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज आंधी-तूफान भी जारी रहेगा।

Also read: हर्ष फायरिंग मामले में भाजपा विधायक को 4 साल जेल की सजा, विधायकी से भी धोना पड़ सकता है हाथ

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम

बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है। ये सिलसिला आने वाले दिनों में जारी रहेगा। IMD ने पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी भी चलेगी।

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर

राजस्थान में भी मानसून दस्तक दे चुका है। IMD ने अगले 5 दिनों का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अन्य राज्यों में मौसम का अपडेट

इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा, केरल, तमिलनाड़ू और महाराष्ट्र में भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून अपना असली रंग दिखा चुका है। दूसरी तरफ, हरियाणा, , चंडीगढ़ और पंजाब में भी अगले 5 दिन बारिश जारी रहेगी। 06-08 जुलाई तक व्यापक बारिश का अनुमान जताया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर UN की चिंता से भड़का भारत, कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दे OHCHR

India Lahesh Out On UN: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर भारत और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताए जाने के बाद भारत ने इस टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद

Delhi Protest: 'सभी इलाकों से बैरिकेड्स हटाएं, आवाजाही और इंटरनेट सेवाएं भी सामान्य हो', CJP प्रोटेस्ट के बीच SC का बड़ा फैसला

CJP protest Supreme Court: दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रोटेस्ट के दौरान लगे सभी प्रतिबंधों पर कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरे शहर से बैरिकेड हटाए जाएं। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं और आम नागरिकों की आवाजाही को सामान्य किया जाएं।

पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर क्यों रख रहे हैं लोग? जानें क्या है इसकी वजह और कितना सुरक्षित है यह तरीका

आजकल सोशल मीडिया पर पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल यानी किचन में इस्तेमाल होने वाली चांदी जैसी पन्नी में लपेटकर रखने का ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। कई यात्री फ्लाइट में सफर करने से पहले अपने पासपोर्ट को फॉयल में लपेट रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast