Delhi Crime: बेखौफ चोरों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Delhi Crime: बेखौफ चोरों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाकडॉउन के दौरान चोरों ने आंतक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार से नहीं चुक रहे है. आए दिन दिल्ली में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.

बता दे कि दिल्ली के तिलक नगर थाने में 20 मई को एक शिकायतकर्ता द्वारा थाने में दुकान में चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया था. इस टीम का निर्देशन एसएचओ सुनिल कुमार कर रहे थे.

टीम में एएसआई जयवीर, हेड कांस्टेबल प्यारे,हेड कांस्टेबल विनोद,  कांस्टेबल हेमंत शामिल थे., तिलक नगर के एएसपी सुरिंदर कुमार इस पूरे टीम का समग्र पर्यवेक्षण कर रहे थे. दिल्ली पुलिस को तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी की मदद से इसी टीम ने जाल बिछाया 27.5.21 को आरोपी शिवम उर्फ पिनाक को गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली पुलिस के द्वारापूछताछ के दौरान आरोपी शिवम उर्फ पिनाक ने उक्त अपराध को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम उर्फ पिनाक की उम्र 22 साल है और वह दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके का रहने वाला है.

दिल्ली पुलिस को आरोपी के पास से पांच चारी के मोबाईल, तीन चोरी के चार पहिया वाहन (छोटा हाथी) बरामद हुई है. उनमें से एकस्टील स्क्रैप से भरा हुआ है दिल्ली पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ पिनाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. और जांच जारी है.

Leave a comment