Delhi Crime: घरों में चोरी करने वाले चोर को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Delhi Crime:  घरों में चोरी करने वाले चोर को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लाकडॉउन के दौरान चोरों ने आंतक मचा रखा है. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद आपराधिक तत्व अपना पैर पसार से नहीं चुक रहे है. आए दिन दिल्ली में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. यहां कई महीनों से चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं. ताजा घटना के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से दिल्ली पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है.

बता दे कि दिल्ली के तिलक नगर थाने में 26 मई को एक शिकायतकर्ता द्वारा थाने में घर से चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता के अनुसार उनके घर के अंदर से एलसीडी टी.वी, एलपीजी सिंलेडर चोरी हो गई थी. शिकायतकर्ता एक विधवा औरत है. उनके घर में सिर्फ वो और एकवरिष्ठ आदमी रहते है.

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक टीम का गठन किया गया था. इस टीम का निर्देशन एसएचओ सुनिल कुमार कर रहे थे. टीम में तिलक विहार के एसआई सचिन एएसआई भोम सिंह,हेड कांस्टेबल घनश्याम  कांस्टेबल सचिन, तिलक नगर के एएसपी सुरिंदर कुमार इस पूरे टीम का समग्र पर्यवेक्षण कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस को तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी की मदद से पता चला कि कुलजीत उर्फ ​​टिकलू जो कि क्षेत्र का सक्रिय एक अपराधी है, स्कूटी पर भगत सिंह पार्क की तरफ से आएगा. इसी के तहत टीम ने जाल बिछाया और आरोपी कुलजीत उर्फ ​​टिकलू को पकड़ लिया गया.

दिल्ली पुलिस ने स्कूटी के सत्यापन के दौरान, पाया कि वह उत्तम नगर इलाके से चोरी की गई है. पूछताछ के दौरान आरोपी कुलजीत उर्फ ​​टिकलू ने एक अन्य सह-आरोपी रिंकल का नाम बताया. जो उसके साथ उसके अपराधिक मामलों में साथ देता है. दिल्ली पुलिस सह आरोपी रिंकल का पता लगाने के प्रयास कर रहा है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपित कुलजीत उर्फ ​​टिकलू की उम्र 29 साल है और वह दिल्ली के तिलक  नगर इलाके का रहने वाला है. दिल्ली पुलित को आरोपी के पात से एक एलसीडी टी.वी, एलपीजी गैस सिलेंडर, स्कूटी, और एसी का कॉपर पाइप बरामद हुई है.

दिल्ली पुलिस ने आरोपित कुलजीत उर्फ ​​टिकलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था.और जांच जारी है. बता दे कि ओरोपी कुलजीत के खिलाफ पहले से 14 केस दर्ज है.

Leave a comment