
नई दिल्ली: धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है फिर भी लोग धूम्रपान करने से बाज नहीं आते है। हालांकि इसपर लगाम लगाने के लिए मार्किट में काफी दवा आई हुई है। ऐसे में इन दिनों धूम्रपान को लेकर कनाडा का नाम छाया हुआ है।
दरअसल कनाडा धूम्रपान को लेकर दुनिया के सामने बड़ी मिसाल स्थापित करने जा रहा है। बता दें कि कनाडा दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक सिगरेट पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखना जरूरी होगा। वैसे तो तंबाकू पर ये लिखा जाता था लेकिन धूम्रपान पर लगाम लगाने के लिए कनाडा ने सिगरेट पर भी स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लिखनी शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि दो दशक पहले कनाडा ने ही तंबाकू उत्पादों की पैकिंग पर चेतावनी के रूप में एक ग्राफिक चित्र लगाने की नीति लागू की गई थी। इसके बाद इस नीति को दुनियाभर में अपनाया गया है।
आपको बता दें कि ये नया फैसला एक साल बाद यानी 2023 की दूसरी छमाही के दौरान लागू हो जाएंगा। इसके तहत हर सिगरेट पर 'Poison in every puff' यानी 'हर कश में जहर' संदेश लिखा मिलेगा। वहीं अगर ये फैसला कारगर साबित होता है तो जिस तरह तंबाकू की पैकिंग की नीति पूरी दुनिया में लागू की गई थी। तो क्या पता इस फैसलों को भी दुनिया के देशों में लागू किया जा सकत है।
Leave a comment