
नई दिल्ली: हड़ड़ियों की कमजोरी भी एक बीमारी है। इसे अर्थराइटिस समेत अन्य बीमारियां हो जाती है। कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां इतनी तक कमजोर हो जाती है कि कई बार जरा सी चोट लगने या फिर ठोकर लगकर गिरने से ही हड्डियां टूट जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि हड़्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम से भरपूर पोष्टिक पदार्थ का सेवन करना बेहद जरूरी है। बाजार और घरों में यह मिल जाते हैं।
दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी होता है। दूध को एक संपूर्ण आहार के तौर पर भी देखा जाता है। कई बार एक समय दूध पीने से ही पूरे दिन भूख नहीं लगती. इसमें प्रोटीन, वसा, और गुड कार्ब्स भी पाए जाते हैं। यदि लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम है तो दूध की जगह छाछ या दही का सेवन कर सकते हैं।
पनीर
पनीए कैल्शियम का भरपूर सोर्स है। यह खाने में जितना अच्छा लगता है, फिजिकली फिट रखने के लिए उतना ही फायदेमंद भी है। इसमें काफी मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है। यह त्वचा और ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए भी लाभकारी है। इसके लिए अच्छे पनीर चुनने की जानकारी होनी चाहिए। बाजार में मिलावटी पनीर भी बिकता है। इसे खरीदने से बचें।
पालक
पालक कैल्शियम, विटामिन का नेचुरल सोर्स है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है, वहीं विटामिन इम्यून सिस्टम को बेहतर करते हैं। फाइबर का काम भोजन को पचाने में सहायक बनाता है। इसे आप सब्जी में शामिल कर खा सकते हैं. लोग पालक का सूप पीना भी पसंद करते हैं।
Leave a comment