इस सब्जी के सेवन से आंखों की समस्या होती है दूर, इस तरह करें उपयोग

इस सब्जी के सेवन से आंखों की समस्या होती है दूर, इस तरह करें उपयोग

नई दिल्ली: आज कल आंखों में हो रही रोशनी की समस्या आम बात हो गई है क्योंकि आज के आधुनिक समय में हम में से ज्यादातर लोग अपने खाने पीने या सेहत पर ध्यान नहीं देते है। बेहद कम उम्र में ही छोटे से छोटे बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है जिसका कारण कुछ और नहीं बल्कि हमारे शरीर को ठीक से ना मिलने वाले पोषण है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी हेल्थ पर ध्यान देना होता है ताकि आपको वीक आई साइट की समस्या से ना जूझना पड़े। हम आज आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने वाले हे जिसे खाकर आपकी आंखों का विजन बेहतर हो सकता है।

आंखों की रोशनी

एक रिसर्च जर्नल के मुताबिक, पत्ता गोभी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाया जाता है। ये दोनों तत्व आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए भी पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं।

पत्ता गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पत्ता गोभी या बंद गोभी में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पत्ता गोभी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार जैसे- गैस्ट्रिटिस, पेप्टिक व डुओडेनल अल्सर, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम में फायदेमंद है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होता है। पत्ता गोभी में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम पाई जाती है।

पत्ता गोभी के नुकसान

पत्ता गोभी में रैफिनोस पाया जाता है, जिसमें चीनी की मात्रा पाई जाती है। चीनी जटिल कार्बोहाइड्रेट का एक प्रकार है। यह आंखों से गुजरता हुआ पेट में समस्या कर सकता है।

मधुमेह रोगियों के लिए पत्ता गोभी लाभकारी भी हो सकता है और नुकसानदायक भी। पत्ता गोभी का सेवन सामान्य रक्त शुगर होने पर ग्लूकोज लेवल को कम कर सकता है।

ज्यादा पत्ता गोभी का सेवन थायराइड के मरीजों के लिए समस्या कर सकता है। इसलिए उन्हें पत्ता गोभी के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए।

बहुत ही कम मामलों में लेकिन पत्ता गोभी के अधिक सेवन से गले में एलर्जी की शिकायत हो सकती है।

Leave a comment