BYElection Result: देश के तीन राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। तीन उपचुनाव ने अलग-अलग पार्टियों ने जीत हासिल की है। बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। बांकीपुर में प्रशांत किशोर, दतिया में घनशयाम सिंह और मांजलपुर में सतीश पटेल ने जीत हासिल की।
वहीं, बांकीपुर में चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री को बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने संदेश दिया है कि चुनाव जाति पर नहीं बेरोजगारी और शिक्षा पर लड़ा जाएगा।
तीनों उपचुनाव की नतीजे
बात बांकीपुर की करें तो वह सीधी टक्कर भाजपा के नीरज सिन्हा, जनसुराज के प्रशात किशोर और राजद के प्रत्याशी में थी। हालांकि, प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज सिन्हा को 18000 से अधिक वोटों से हरा दिया। वहीं, दतिया की बात करें तो वहां भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनशयाम सिंह के बीच मुकाबला था। यहां कांग्रेस के घनशयाम सिंह ने 6000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया। इसके अलावा गुजरात के मांजलपुर सीट पर भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। भाजपा के प्रत्याशी सतीश पटेल ने कांग्रेस भिखाभाई रवाड़ी को 30000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। दिलचस्प बात ये है कि तीनों उपचुनाव में तीन अलग-अलग दलों ने जीत हासिल की है।
Also read: Delhi News: MCOCA केस में AAP पूर्व विधायक नरेश बालियान को झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
तीनों दलों को मैसेज
भले ही बांकीपुर उपचुनाव जीतकर प्रशांत किशोर ने भाजपा के किले को ढाह दिया है। लेकिन, इससे सिर्फ इस बात का आंकलन नहीं किया जा सकता है कि राज्य में एनडीए का जनाधार कम हो गया। हालांकि, बांकीपुर सीट हारना भाजपा के लिए झटका है। वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस ने अपनी सीट बचा ली है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और 2026 के उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इससे साफ है कि भाजपा को मध्य प्रदेश में अपनी तैयारी का मूल्याकंन करना होगा। वहीं, कांग्रेस को उपचुनाव की जीत पर अतिआत्मविश्वास से बचना होगा। हालांकि, गुजरात के मांजलपुर में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। वह