Search KhabarFast

Press ESC to close

Wholesale Inflation: थोक महंगाई दर में हल्की तेजी, जनवरी के 2.31% से बढ़कर 2.38% पर पहुंची

Wholesale Inflation: थोक महंगाई दर में हल्की तेजी, जनवरी के 2.31% से बढ़कर 2.38% पर पहुंची

Wholesale Inflation: फरवरी महीने के थोक महंगाई (WPI) के आंकड़े जारी हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में थोक महंगाई दर 2.38% हो गई, जो जनवरी में 2.31% थी। यह दर उन चीजों की कीमतों में बदलाव को दर्शाती है, जो थोक बाजार में खरीदी-बेची जाती हैं। इसे थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के जरिए मापा जाता है।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के पहले महीने में महंगाई बढ़ने की वजह खाने-पीने की चीजों, रोजमर्रा की जरूरतों, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स और कपड़ों के दाम बढ़ना रही। हालांकि, फरवरी में खाने-पीने की चीजों के दाम में गिरावट आई है, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

खाने-पीने की चीजों के दाम में गिरावट

WPI खाद्य सूचकांक के अनुसार, दिसंबर में खाद्य महंगाई दर 8.89% थी, जो जनवरी में घटकर 7.47% हो गई और अब फरवरी में यह 5.94% तक आ गई है।

इसके अलावा, जरूरी चीजों की महंगाई भी जनवरी के 4.69% से घटकर फरवरी में 2.81% हो गई। पेट्रोल-डीजल और बिजली की थोक कीमतों में भी गिरावट आई है। फरवरी में इसमें 0.71% की कमी आई, जबकि जनवरी में यह गिरावट 2.78% रही थी।

खुदरा महंगाई में भी राहत

फरवरी में फैक्ट्री में बनने वाले सामान की कीमतों में 2.86% की बढ़ोतरी हुई, जबकि जनवरी में यह बढ़ोतरी 2.51% थी। हालांकि, खुदरा महंगाई में कुछ राहत देखने को मिली है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.61% हो गई, जो जनवरी में 4.31% थी। यह पिछले सात महीनों का सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट की मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों के दाम में आई कमी है। खाद्य महंगाई, जो CPI (Consumer Price Index) का बड़ा हिस्सा होती है, फरवरी में 5.97% से घटकर 3.75% हो गई।

आने वाले दिनों में महंगाई में उतार-चढ़ाव संभव

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में महंगाई में बदलाव हो सकता है। खाने-पीने की चीजों के दाम में गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन अन्य चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी चिंता का कारण बनी हुई है। सरकार और रिजर्व बैंक महंगाई के रुझानों पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर कदम उठाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सोने-चांदी के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव, दिल्ली में सोना हुआ महंगा

देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 22 मई को जहां सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिल्ली में आज सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़ती कीमतों ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

Today Gold-Silver Price: 24 मई को सोना-चांदी के नए रेट जारी, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

आज 24 मई को सोने और चांदी के दामों में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ 999 शुद्धता वाली चांदी के रिटेल रेट जारी किए गए हैं। शादी और निवेश सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर चेक करें।

Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 700 रुपये तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 1,600 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast