Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: क्या फरीदाबाद को दहलाने की हो रही था साजिश? पंक्चर बनाने वाला शख्स निकला पाकिस्तानी जासूस

Haryana News: क्या फरीदाबाद को दहलाने की हो रही था साजिश? पंक्चर बनाने वाला शख्स निकला पाकिस्तानी जासूस

Haryana News: हरियाणा का फरीदाबाद एक बार फिर देश विरोधी ताकतों के कारण चर्चा में है। यहां से पाकिस्तानी जासूस नौशाद अली नामक शख्स को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौशाद सुरक्षाबलों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था। एक फोटो के बदल 4 से 6 हजार मिलते थे। 

बताया जा रहा है कि नौशाद अली नचौली में एक साल पहले पेट्रोल पंप पर तीन महीने से पंक्चर की दुकान चला रहा था। अभी तक इस गैंग के सरगना सुहेल सहित 22 आरोपियों को दबोचा गया है। एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह रेलवे स्टेशन, सुरक्षाबलों की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तान भेजता था।

नौशाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौशाद बिहार के मुजफ्फरपुर थाना काटी क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदा गांव का रहने वाला है। 16मार्च की शाम गाजियाबाद पुलिस सादे कपड़े में लोकेशन ढूंढते हुए पहुंची। पुलिसकर्मी ने पहले एक-एक कर पेट्रोल कर्मियों से नाम पूछा और मूल निवास का पता लगाया। इस दौरान नौशाद वहीं, बगल में हाथ देकर एक तरफ खड़ा रहा, मगर पुलिसकर्मियों ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। हालांकि, पुलिस ने जब कर्मचारियों से नौशाद अली के बारे में पूछा को पता चला कि पंक्चर की दुकाने चलाने वाले शख्स का नाम नौशाद है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। 

पाकिस्तान में कैमरों का एक्सेस

गाजियाबाद पुलिस की छानबीन में ये पता चला है कि पकड़े गए आरोपी रेलवे स्टेशन और सुरक्षाबलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते थे। इस गैंग का देशभर में लगभग 50 जगहों पर कैमरे लगाने का प्लान था। पुलिस ने दोनों स्थानों के कैमरे रिकवर करते हुए जांच शुरू कर दी है। इन कैमरों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दिल्ली और सोनीपत में लगाए गए कैमरे का एक्सेस पाकिस्तान में था यानी इसके वीडियो पाकिस्तान में देखे जा रहे थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के आनंद पर्वत में 15 साल के लड़के की हत्या, चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की नाई बस्ती की गली नंबर-16 में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पीछे नाबालिग से गैंगरेप, खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकाया

Delhi Crime: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना के संबंध में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। लड़की के साथ तीन लड़कों ने दरिंदगी की।

Delhi Crime: कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से कथित गैंगरेप मामले में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में स्थित एक पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल यौन संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी आसिफ घायल हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast