Search KhabarFast

Press ESC to close

Fuel Crisis Update: पेट्रोल ₹10 प्रति लीटर सस्ता, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कितनी? जानें नई दरें

Fuel Crisis Update: पेट्रोल ₹10 प्रति लीटर सस्ता, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कितनी? जानें नई दरें

Petrol-Diesel Relief: वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती का ऐलान कर दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13रुपये प्रति लीटर से घटाकर मात्र 3रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह शून्य (जीरो) कर दिया गया है। यह फैसला फ्यूल संकट की स्थिति में उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने और महंगाई को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

कितना होगा असर?

बता दें, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10रुपये प्रति लीटर की कटौती से पेट्रोल की खुदरा कीमत में काफी कमी आने की संभावना है। तो वहीं, डीजल पर पूरी एक्साइज ड्यूटी हटने से ट्रांसपोर्ट, कृषि और उद्योग क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे माल ढुलाई और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

दरअसल, हाल के दिनों में मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें ऊंची स्तर पर पहुंच गई थीं, जिससे भारत जैसे बड़े आयातक देश पर दबाव बढ़ गया था। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पहले से ही उच्च आयात लागत को खुद पर झेल रही थीं और खुदरा कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रही थीं। सरकार का यह कदम उपभोक्ताओं को राहत देने, मुद्रास्फीति को काबू में रखने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

पेट्रोल और डीजल की वर्तमान कीमतें

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67प्रति लीटर है।

2. नोएडा में पेट्रोल ₹94.85, डीजल ₹87.98है।

3. मुंबई में पेट्रोल ₹103.54प्रति लीटर और डीजल ₹90.03प्रति लीटर है।

4. चेन्‍नई में पेट्रोल ₹100.80 - ₹101.06प्रति लीटर और डीजल ₹92.38 - ₹92.61प्रति लीटर के बीच मिल रहा है।

5. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत ₹94.69 से ₹94.84 प्रति लीटर और डीजल ₹87.81 से ₹88.05 प्रति लीटर के बीच है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price Today: आपके शहर में कितना है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम? जानिए

Gold Silver Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को रोज अलग-अलग खबरें सामने आ रही है। जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने में 1800 रुपये और चांदी प्रति किलो 3000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की गिरावट के बाद फिर से सोने चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,777.17 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आज के दिन चांदी 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वापसी करते हुए निवेशकों को बड़ी राहत दी। पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट के बाद आज बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast