Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘तैयार का मतलब कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है’ तेल और गैस पर बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

HARYANA NEWS: ‘तैयार का मतलब कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है’ तेल और गैस पर बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में अपनी लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायकों के साथ मीटिंग के बाद मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि करनाल में जब भी आता हूं अपने सभी कार्यकर्ता के साथ अलग अलग मीटिंग करता हूं। अभी सभी विधायकों ओर मेयर के साथ बात चीत की। साथ ही उनके इलाके में कौन-कौन से विकास कार्य हो रहे है और कौन से शेष है क्या कठिनाई आ रही है। इन अब की जानकारी ली,  जो काम रह गए है। उन्हें जल्द शुरू करवाया जाए क्यों कि प्रदेश लेवल के काम थे इस लिए केवल उन से जानकारी ली क्यों कि मैं फील्ड में जाता रहता हूं तो मुझे भी जानकारी हो, जो चीजें सोची गई है वो ठीक से चल रही है।करनाल ओर घरौंडा एरिया में निर्माणाधीन रिंगरोड का कार्य जल्द काम पूरा होगा ।

मनोहर लाल ने कहा कि हमारा अपना विभाग है मेट्रो की भी स्पीड से चल रही है, अभी मेरठ की बन चुकी है अब दिल्ली से करनाल ओर दिल्ली से राजस्थान जायगी इन दिनों का सर्वे शुरू हो गया है जो भी डीपीआर बननी है वो जल्द बन के कैबिनेट से पास करवा कर जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।जिस प्रकार का समय चल रहा है इस में कोई पैनिक होने की जरूर नहीं है, लेकिन हर चीज की तैयारी रखना क्यों कि सारी चीजें अंतरराष्ट्रीय स्तर की है कभी भी स्थिति काबू से पार होती है तो उस की तैयारी हमें पहले से ज्यादा इस लिए करनी पड़ेगी क्यों कि हमारे हाथ में नहीं है।

तेल और गैस पर बोले केंद्रीय मंत्री

मनोहर लाल ने कहा कि अभी स्थितियां ठीक है। सप्लाई चल रही है। हमारे सारे जहाज आ रहे है लेकिन ऐसे असमंजस की स्थिति होती है तो उस में देश के सब लोगों को देश के प्रधानमंत्री पहले भी अपील करते है। उन का दोनों सदनों में उनका वक्तवे हुआ है। आज प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्री से बात करेंगे, सर्वदलीय बैठक में भी बात रखी सब देश मिल कर जब कोई कठिनाई आती हैं तो उसके लिए सब तैयार रहे। तैयार का मतलब कोई पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

देश हित में तेल की सप्लाई मिलनी चाहिए- मनोहर लाल

केंद्री मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस प्रकार का सकंट दुनिया में चल रहा है। तेल की कठिनाई चल रही है। इस में घाटे में की कंपनी चलती नहीं है। इस लिए अवश्यकता बहुत जरूरी होगा। तो वो लोग देखेंगे क्यों कि ओपन मार्केट में ही सारी चीजें है इस पर सरकार का कंट्रोल नहीं है। देश हित में तेल की सप्लाई मिलनी चाहिए लेकिन घाटे में वो न जाए उस के लिए उन्हें सोचना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast