
Gold-Silver Today: आज 29जनवरी 2026की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितताओं, घरेलू मांग में वृद्धि और शेयर बाजारों में गिरावट के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। जनवरी महीने में सोने की कीमतों में लगभग 11%की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि चांदी में 60%से अधिक की तेजी आई है। यह रुझान निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकता है, लेकिन बाजार की अस्थिरता को ध्यान में रखना जरूरी है। तो चलिए सोने-चांदी के ताजा भाव जानते है।
सोने के दाम में उतार-चढ़ाव
सोने की कीमतें शहरों के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती हैं, जो स्थानीय करों और बाजार स्थितियों पर निर्भर करती हैं। दिल्ली में 24कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,71,000रुपये प्रति 10ग्राम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव चढ़कर 1,62,429रुपये प्रति 10ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, कॉमेक्स में सोने की कीमत चढ़कर 5,251.1डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
बता दें, 24कैरेट सोने की कीमत 164635रुपये प्रति 10ग्राम, 22कैरेट सोने का भाव 150806रुपये प्रति 10ग्राम और 18कैरेट सोन 123476रुपये प्रति 10ग्राम दर्ज किया गया है।
चांदी की कीमत कितनी?
चांदी की कीमतें भी शहरों में लगभग समान हैं, लेकिन स्थानीय कारकों से थोड़ी अंतर आ सकता है। दिल्ली में चांदी की कीमत 3,85,000रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 3,83,100रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। वहीं, विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतें बढ़कर 112.22डॉलर प्रति औंस हो गईं। दिल्ली में 10ग्राम चांदी का भाव ₹3,800, 100ग्राम चांदी का भाव ₹38,000और 1किलो चांदी का भाव ₹3,80,000दर्ज की गई है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि के पीछे कई कारक हैं। शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर मुड़ रहे हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक तनाव और औद्योगिक मांग ने कीमतों को बढ़ावा दिया है। एमसीएक्स पर फ्यूचर्स भी सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। यदि आप सोना या चांदी खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो स्थानीय ज्वेलर्स या विश्वसनीय ऐप से नवीनतम रेट की जांच करें, क्योंकि कीमतें दिनभर में बदलते रहते है।
Leave a comment