
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के बाजार में पिछले एक हफ्ते से भारी मंदी का दौर चल रहा है। वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर अनिश्चितता और जियोपॉलिटिकल तनावों में कुछ कमी आने के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश से हाथ खींचे हैं। भारत में भी MCX और स्थानीय सर्राफा बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। भारत बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और गुडरिटर्न्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 21मार्च 2026को 24कैरेट गोल्ड का भाव प्रति 10ग्राम ₹1,48,900पर आ गया है, जबकि 22कैरेट गोल्ड ₹1,36,540प्रति 10ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव प्रति किलो ₹2,54,900रहा।
सोने-चांदी में भारी गिरावट
पिछले सात दिनों में गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट आई है। MCX पर अप्रैल अनुबंध में गोल्ड 12,766रुपये प्रति 10ग्राम लुढ़क गया, जबकि चांदी में ₹29,645प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज हुई। बता दें, गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली है। हाल के दिनों में ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के चलते गोल्ड ₹1,60,000प्रति 10ग्राम के पार चला गया था, लेकिन अब रिस्क प्रीमियम घटने और डॉलर मजबूत होने से कीमतें सुधर रही हैं। चांदी भी इंडस्ट्रियल डिमांड कमजोर पड़ने से ज्यादा प्रभावित हुई। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट अस्थायी है और 22-23मार्च को नई खरीदारी आ सकती है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
1. दिल्ली:24K सोना ₹1,46,000से ₹1,51,000प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,37,900से ₹1,38,630प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,60,000से ₹2,65,000प्रति किलो
2. मुंबई:24K सोना ₹1,48,900से ₹1,58,620प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,32,400से ₹1,46,350प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,55,000से ₹2,60,000प्रति किलो
3. चेन्नई:24K सोना ₹1,47,000 - ₹1,52,000प्रति 10ग्राम, 22K सोना ₹1,35,143 - ₹1,36,540प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,60,000से ₹2,65,000प्रति किलो
4. कोलकाता:24K सोना ₹1,47,000से ₹1,51,000प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,36,550 - ₹1,39,850प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,55,000से ₹2,59,900प्रति किलो
5. बैंगलोर:24K सोना लगभग ₹1,50,930 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,38,350 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,55,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो
Leave a comment