Stock Market: IT, Pharma...Banking आज कोई नहीं बचा, सेंसेक्स-Nifty में गिरावट से मचा हाहाकार

Stock Market: IT, Pharma...Banking आज कोई नहीं बचा, सेंसेक्स-Nifty में गिरावट से मचा हाहाकार

Stock Market Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुए। क्लोजिंग की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज की बिकवाली में आईटी, फार्मा, बैंकिंग समेत कई सेक्टर्स का दबाव रहा। बीएसई सेंसेक्स की बात करें तो यह इंडेक्स 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 72,012.0 के स्तर पर बंद हुआ। तो निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ 21817 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों को हुआ₹4.85 लाख करोड़ का नुकसान

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कै पिटलाइजेशन आज 19 मार्च को घटकर 373.94 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 18 मार्च को 378.79 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.85 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दो में कहे तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 4.85 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर

आज बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.20% की बढ़त रही। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही और ये 0.01% से 0.57% की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

जबकि सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 4.18 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे. वहीं इंडसइंड बैंक, विप्रो, नेस्ले इंडिया और नेस्ले इंडिया के शेयर 2.82% से 3.23% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

Leave a comment