
नई दिल्ली: अकसर लोग बाते किया करते थे कि भविष्य में जेब में पैसा लेकर घूमना पुराने जमाने की बात हो जाएगी। लेकिन यह बात अब निकट भविष्य में सच होने जा रही है। भारत भी अब उन चंद देशों में शामिल हो जाएगा जिसकी अपनी खुद की डिजिटल करेंसी होगी। जी हां, 1नवंबर को RBI अपना खुद का डिजिटल रुपया जारी करने जा रही है। अब लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है। लेकिन आपके मन में कॉफी सवाल भी होगे कि यह करेंसी काम कैसे करेगी, और इसका दाम क्या होगा, इस करेंसी की कोई गारंटी भी है या नहीं?आइए जानते हैं ये डिजिटल करेंसी कैसे काम करेगी और आपके लिए किस तरह फायदेमंद साबित होगी।
कहा-कहा काम आएगा Digital Rupee
आपको बता दे कि, रिजर्व बैंक कुल 9 बैंकों के साथ इस करेंसी को लॉन्च करने वाला है। शुरुआती जानकारी के हिसाब से डिजिटल रुपी (Digital Rupee)का इस्तेमाल बड़े पेमेंट के लिए होगा। बैंक के मुताबिक, सरकारी बॉन्ड की खरीद बिक्री पर होने वाले निपटारे के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। महीने भर में रिटेल ट्रांजैक्शन के लिए भी इसका यूज किया जा सकेगा।
क्या आप अभी कर सकते है Digital Rupeeका इस्तेमाल?
RBI ने 7 अक्टूबर 2022 को बताया था कि वह जल्द ही डिजिटल रुपी के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है। इस पायलट प्रोजेक्ट में डिजिटल रुपये का इस्तेमाल सीमित लोगों तक रखा गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के रिजल्ट के आधार पर इसे व्यापक रूप से बाजार में लाया जाएगा। आपको बता दें कि डिजिटल रुपये आने से बैंकों का ट्रांजेक्शन कॉस्ट कम लगेगा।
कितनी होगी Digital Rupee की कीमत
आरबीआई की ओर पूर्व में शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, CBDC (डिजिटल रुपी) एक पेमेंट का मीडियम होगा, जो सभी नागरिक, बिजनेस, सरकार और अन्य के लिए एक लीगल टेंडर के तौर पर जारी किया जाएगा। इसकी वैल्यू सेफ स्टोर वाले लीगल टेंडर नोट (मौजूदा करेंसी) के बराबर ही होगी। देश में आरबीआई की डिजिटल करेंसी (E-Rupee) आने के बाद आपको अपने पास कैश रखने की जरूरत नहीं कम हो जाएगी, या रखने की जरूरत ही नहीं होगी।
क्या मोबाइल वॉलेट में रख सकते है Digital Rupee को?
डिजिटल रुपीको आप अपने मोबाइल वॉलेट में रख सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स इसे बैंक मनी और कैश में आसानी से कन्वर्ट भी करा सकेंगे। सबसे बड़ी बात इस डिजिटल रुपया का सर्कुलेशन पूरी तरह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियंत्रण में होगा। डिजिटल करेंसी आने से सरकार के साथ आम लोगों और बिजनेस के लिए लेनदेन की लागत में कमी आएगी। हालांकि, इस डिजिटल करेंसी के आने से देश की मौजूदा भुगतान प्रणालियों में कोई बदलाव नहीं होगा।
क्या है Digital Rupee की खासियत?
जिस तरह 10, 20, 50, 100,500, 2000 के नोट होते हैं। उसी वैल्यू (डिनॉमिनेशन) में डिजिटल रुपी भी रहेगी। डिजिटल रुपी कितनी रखी जा सकती है। इसकी सीमा अभी तय नहीं की गई है। डिजिटल रुपी आपकी जेब में नहीं होगी। इसका इस्तेमाल वर्चुअल वर्ल्ड में होगा। आपको बता दें कि इस करेंसी के पीछे RBI की गारंटी होगी यानी कि ये Bitcoin की तरह नहीं होगी। इसे खरीदना पूरी तरीके से सेफ रहेगा।
Leave a comment