Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी वाले घरों की बल्ले-बल्ले! सस्ता हुआ सोने का दाम, 4 नवंबर से कुछ इस तरह होंगे आपके शहर के गोल्ड रेट

शादी वाले घरों की बल्ले-बल्ले! सस्ता हुआ सोने का दाम, 4 नवंबर से कुछ इस तरह होंगे आपके शहर के गोल्ड रेट

GOLD RATE:  घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 4नवंबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा 1,20,802रुपए (प्रति 10ग्राम) पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,21,409रुपए पर बंद हुआ था। सुबह 9:55बजे सोना 1,20,760रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 650रुपए कम है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,20,970रुपए के हाई लेवल तक पहुंचा। वहीं, चांदी में भी गिरावट देखी गई और यह खबर लिखे जाने तक 1,47,131रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। दिन की शुरुआत में चांदी 1,46,466रुपए पर खुली थी, जिससे लगभग 630रुपए की कमी दर्ज हुई।

शहरों में सोने के दाम

दिल्ली में 24कैरेट सोना 1,22,510रुपए, 22कैरेट 1,12,400रुपए और 18कैरेट 91,990रुपए प्रति 10ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई में 24कैरेट 1,22,460रुपए, 22कैरेट 1,12,250रुपए और 18कैरेट 91,840रुपए दर्ज किए गए। चेन्नई में 24कैरेट 1,22,730रुपए, 22कैरेट 1,12,500रुपए और 18कैरेट 93,900रुपए है। कोलकाता में 24कैरेट 1,22,460रुपए, 22कैरेट 1,12,250रुपए और 18कैरेट 91,840रुपए पर कारोबार हो रहा है। अहमदाबाद में 24कैरेट 1,22,510रुपए, 22कैरेट 1,12,300रुपए और 18कैरेट 91,890रुपए, जबकि लखनऊ में 24कैरेट 1,22,510रुपए, 22कैरेट 1,12,400रुपए और 18कैरेट 91,990रुपए मिल रहे हैं।

शादियों और निवेश में सोने की भूमिका

नवंबर में शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। भारत में शादी और प्रमुख अवसरों पर सोने और चांदी की खरीदारी का पुराना रिवाज रहा है। निवेशकों के लिए भी सोना हमेशा से सुरक्षित विकल्प माना जाता है। गिरती कीमतों का लाभ उठाकर लोग अपने निवेश या ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही, शादियों के बढ़ते मांग के साथ सोने और चांदी की खरीदारी में फिर तेजी आने की संभावना भी बनी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह का बड़ा बयान, बोलें- मुझे गद्दार कहने वालों से पूछो राज्यसभा सीट कितने में बेची

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन्हें गद्दार कह रहे हैं।

HARYANA NEWS: ममता बनर्जी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, बोले- राजनीति में उनका काम तमाम हो चुका

HARYANA NEWS: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में अब ज्यादा दिन भाजपा की सरकार नहीं चलेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारे और मिटे हुए मोहरे ऐसे ही बोलते है ममता बनर्जी का राजनीति में काम तमाम हो गया है उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है और अब वे कभी भी राजनीति में अपना स्थान नहीं बना सकेगी। अंबाला में बने आजादी की पहली लड़ाई यानि 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक का दौरा किया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल मुख्यमंत्री लगभग 4 घंटे शहीदी स्मारक में रहे हैं और हर चीज को बहुत अच्छे से देखा है मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के शहीदों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

Haryana News:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के हुड्डा, बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। आज फिर पेट्रोल के 2.61 रुपए जबकि डीजल पर 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आम जनता की जेब पर इसका असर पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast