Share Market: बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, नए शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market: बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, नए शिखर पर सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market: बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। शुक्रवार को शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया और दिन के कारोबार के दौरान BSEसेंसेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा गया और दोपहर 12 बजे तक यह 73,500 के पार पहुंच गया। सेंसेक्स में इस बढ़त की एक बड़ी वजह देश की जीडीपी ग्रोथ के बेहतर आंकड़े हैं, जो सरकार ने गुरुवार को ही जारी किए हैं।

गुरुवार को सेंसेक्स 72,500 अंक पर बंद हुआ और शुक्रवार को बढ़त के साथ 72,606।31 अंक पर खुला। सरकार ने गुरुवार शाम अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े पेश किए। इस दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ 8.4 फीसदी रही है। जबकि पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में इसके 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है।

शेयर बाजार को ऊंचाई पर ले जाने वाले 4फैक्टर

देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले शेयर बाजार में यह उछाल देखने को मिल रहा है। आखिर वो कौन से 4 कारण हैं जिनकी वजह से शेयर बाजार में ये उछाल देखने को मिला है?

1. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की जीडीपी विकास दर उम्मीद से बेहतर रही है। पिछली 6 तिमाहियों में यह आर्थिक वृद्धि की सबसे ऊंची दर है। देश में निर्माण और विनिर्माण क्षेत्र में भी लगभग दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की गई है।

2. भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक और वजह वैश्विक संकेतों में सुधार है। अमेरिका का वॉल स्ट्रीट शेयर बाजार गुरुवार रात ग्रीन जोन में बंद हुआ। S&P 500 और नैस्डैक दोनों ने रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया है। इसके अलावा चीन का शंघाई बाजार भी 300 अंक बढ़ा है जबकि हांगकांग का हैंग शेंग इंडेक्स भी बढ़ा है।

3. अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद इसके काबू में आने के संकेत मिल रहे हैं। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जून की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गयी है। इससे बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।

4. भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की भारी खरीदारी जारी है। इसका फायदा शेयर बाजार को लगातार मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में ही एफआईआई ने 3568 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि बिकवाली सिर्फ 230 करोड़ रुपये की रही। यह बाजार के पॉजिटिव जोन में होने का बड़ा संकेत है।

Leave a comment