झारखंड की राजधानी राची में भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

झारखंड की राजधानी राची में भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, रिम्स में इलाज के दौरान मौत

BJP Leader Shots Dead: झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार रांची में भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। वारदात कांके थाना क्षेत्र में कांके चौक पर हुई है। भाजपा नेता को इलाज के लिए रिम्स लाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार होने में कामयाब रहे।

बाबूलाल मरांडी ने परिजनों से मुलाकात

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर की हत्या पर संवेदनाएं व्यक्त की है। मरांडी ने रिम्स में जाकर अनिल टाइगर के परिवारों से मुलाकात की और शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व. अनिल टाइगर जी के परिजनों से रिम्स में मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।

भाजपा ने मांगा सीएम हेमंत सोरेन का इस्तीफा

बाबूलाल मरांडी ने अनिल टाइगर की हत्या को लेकर झारखंड सरकार को घेरा है। मरांडी ने कहा कि भाजपा रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना से दुखी हूं। अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर गोलियां चला रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक।   

सीएम हेमंत सोरेन का मांगा इस्तीफा   

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिस के आफिसर्स जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवाएंगे। ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएं तो होंगी ही। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। रांची पुलिस को टैग करते हुए मरांडी ने कहा कि पुलिस तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कारवाई सुनिश्चित करें।  

Leave a comment