Budget 2026: 'बंगाल को कुछ नहीं मिला...', बजट पर ममता बनर्जी की तिखी प्रतिक्रिया

Budget 2026: 'बंगाल को कुछ नहीं मिला...', बजट पर ममता बनर्जी की तिखी प्रतिक्रिया

Mamta Banrjee Criticize Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पीएम मोदी तक बजट की तारीफ कर रहे हैं। जबकि विपक्ष बजट की आलोचना कर रहा है। कांग्रेस से लेकर टीएमसी तक ने बजट की आलोचना की है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस बजट से बंगाल को कुछ नहीं दिया गया है। ये बजट दिशाहीन है। ममता बनर्जी ने कहा कि आर्थिक गलियारे का ऐलान कचरा है।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने कहा कि मोदी के फर्जी बजट से शेयर बाजार धड़ाम हो गया है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि विकसीत भारत को ऐसे देश में प्रस्तुत करता है, जो अपनी शक्ति पर मजबूत विश्वास के साथ एक उभरते हुए आर्थिक शक्ति के रूप में नई पहचान गढ़ रहा है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में यह भी बताया कि कोरोना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। 

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने आगे कहा कि विकसीत भारत बजट इस गति को और तेज करता है, जिससे भारत पारंपरिक रूप से नए दौर के क्षेत्रों तक, वैश्विक मंचों पर अपनी स्थिति मजबूत कर सके। वहीं, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने इसे अच्छा बजट बताते हुए कहा कि विपक्ष बजट पेश होने से पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को रिएक्शन देने से पहले बजट पढ़ना चाहिए। 

Leave a comment