Search KhabarFast

Press ESC to close

Buddha Purnima 2026: गौतम बुद्ध से जानिए आत्म-मूल्य की असली पहचान, इस कथा में छुपा है जवाब

Buddha Purnima 2026: गौतम बुद्ध से जानिए आत्म-मूल्य की असली पहचान, इस कथा में छुपा है जवाब

Buddha Purnima 2026: इस साल बुद्ध पूर्णिमा 1 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह दिन गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा माना जाता है। हर साल वैशाख पूर्णिमा को यह पर्व मनाया जाता है, इसलिए इसे वैशाखी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस खास मौके पर भगवान बुद्ध के उपदेश और उनकी कहानियां हमें जीवन की सही राह दिखाती हैं। ऐसी ही एक प्रसिद्ध कथा आत्म-मूल्य को समझाने वाली है।

क्या है ये कहानी? 

कहानी के अनुसार, एक व्यक्ति गौतम बुद्ध के पास पहुंचा और उनसे पूछा कि उसके जीवन का उद्देश्य क्या है और उसकी असली कीमत क्या है। बुद्ध ने सीधे जवाब देने के बजाय उसे एक पत्थर दिया और कहा कि इसकी कीमत बाजार में जाकर पता करो, लेकिन इसे बेचना मत। वह व्यक्ति सबसे पहले एक फल बेचने वाले के पास गया। फलवाले ने पत्थर को देखकर कहा कि इसके बदले वह 10 आम दे सकता है। 

इसके बाद वह एक सब्जी वाले के पास गया, जिसने कहा कि इसके बदले एक बोरी आलू मिल सकते हैं। जब व्यक्ति आगे बढ़ा, तो वह एक जौहरी के पास पहुंचा। जौहरी ने पत्थर को ध्यान से देखा और कहा कि यह बहुत कीमती रत्न है और इसके लिए वह लाखों रुपये देने को तैयार है। यहां तक कि उसने कीमत और बढ़ाने की भी बात कही।

एक पत्थर की अलग-अलग कीमत 

यह सुनकर व्यक्ति हैरान हो गया कि एक ही पत्थर की अलग-अलग जगह अलग कीमत क्यों लग रही है। वह वापस गौतम बुद्ध के पास गया और पूरी बात बताई। तब बुद्ध मुस्कुराए और बोले कि हर व्यक्ति ने अपनी समझ के अनुसार पत्थर की कीमत लगाई, लेकिन उसकी असली पहचान सिर्फ जौहरी ही कर पाया। उन्होंने समझाया कि इंसान की कीमत भी कुछ ऐसी ही होती है।

खुद को पहचानना जरूरी

हर कोई आपकी काबिलियत को नहीं समझ पाता। असली बात यह है कि आप खुद को पहचानें और अपनी खूबियों को निखारें। किसी की राय से आपकी कीमत तय नहीं होती, बल्कि आपका आत्मविश्वास और आपकी पहचान ही आपकी असली ताकत होती है। यह संदेश आज के समय में भी उतना ही जरूरी है, जितना पहले था। 

Also read: Horoscope Tomorrow 30 April 2026, Kal Ka Rashifal: गुरुवार के दिन मेष-कन्या समेत इन राशियों को मिलेगा करियर और धन में लाभ, जानें अपना दैनिक राशिफल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 24 OCTOBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: : किसी को मिलेगी खुशखबरी, तो किसी को रहना होगा सतर्क, जानें अपना राशिफल

Horoscope Today 24 October 2026, Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। वहीं, तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच और कर्म पर विश्वास करना लाभकारी रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और नौकरी, व्यापार, शिक्षा, धन, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में क्या संकेत मिल रहे हैं।

Horoscope Today 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal: रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें 25 अक्टूबर का राशिफल

Horoscope Today 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal: आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को कामकाज, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे कामों के लिए प्रशंसा मिल सकती है। वहीं, मकर राशि के जातकों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

26 अक्टूबर से शुरू हो रहा है कार्तिक का महीना, जानिए कब लगेगा राहुकाल और शुभ मुहूर्त

26 October 2026 Panchang: कल यानी 26 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और सोमवार का दिन है। कल के दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है क्योंकि कल स्नान-दान की आश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी और इसी दिन से कार्तिक महीने की शुरुआत हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast