Search KhabarFast

Press ESC to close

आ गया BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 51 रुपये में मिल रहे कई बेनिफिट्स

आ गया BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 51 रुपये में मिल रहे कई बेनिफिट्स

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए 28 दिन की वैलिडिटी वाला एक सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। BSNL का यह सस्ता प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कंपनी के नेटवर्क में जुड़ना चाहते हैं। BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए रिचार्ज प्लान की घोषणा की है। इसमें यूजर्स को 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है।

इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को नया सिम पूरी तरह फ्री में दिया जाएगा।

30 जून तक वैलिड

BSNL के 51 रुपये वाले नए प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। BSNL का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 22 मई से लेकर 30 जून 2026 तक के लिए वैलिड है। BSNL ने इस प्लान को तेजी से यूजर्स जोड़ने के लिए पेश किया है। इससे पहले भी कंपनी ने पिछले साल 1 रुपये वाला प्लान फ्रीडम ऑफर के तौर पर पेश किया था।

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस प्लान को भी नए यूजर्स के लिए उतारा था। इसमें यूजर्स को 1 रुपये में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत में Moto G37, Moto G37 Power और Moto Buds 2 बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत व ऑफर्स

Moto G37, Moto G37 Power और Moto Buds 2 अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। Motorola की लेटेस्ट G-सीरीज़ लाइनअप का हिस्सा ये हैंडसेट, पिछले हफ़्ते Moto Buds 2 के साथ लॉन्च किए गए थे।

Honda के दो नए मॉडल जल्द होंगे लॉन्च! जारी टीजर में फीचर्स डिटेल का हुआ खुलासा

Honda Cars India इस हफ़्ते के आखिर में दो मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है - ZR-V और City फ़ेसलिफ़्ट। लॉन्च से पहले, इस जापानी कार निर्माता ने इस नई सेडान का पहला टीज़र जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast