
AJAB-GAJAB: दुनियाभर में हर देश के अपने अलग-अलग नियम और कानून होते है। कई इलाकों में लोग देश से अपने अलग नियम का पालन करते हैं। इनमें कई अजीबोगरीब परंपराएं भी होती हैं। इस बीच एक गांव चर्चा में बना हुआ है। इस गांव में एक बेहद अजीबोगरीब नियम है। जिसकी लोग पालना करते है।
गांव में सिर्फ एक दुकान
दरअसल यह अजीबोगरीब गांव ब्रिटिश के वेंटवर्थ में स्थिति है। इस गांव में सिर्फ एक दुकान है। इसके अलाव दो पब और एक रेस्टोरेंट है। यहां के लोग काम बिल्कुल आराम से करते हैं। देखने में यह बेहद खूबसूरत गांव है और लोगों को यहां पर कोई बदलाव नहीं पसंद है।
गांव की देखभाल करते है ट्रस्ट
इस गांव में ग्रीन-डोर पॉलिसी का पालन होता है और यहां कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। यहां पर हर घर के दरवाजे का रंग हरा होता है। ट्रस्ट (Fitzwilliam Wentworth Amenity Trust) इस गांव की देखरेख करता है। इस गांव में ट्रस्ट कोई बदलवा नहीं करना चाहता है। इस गांव में करीब 1400 लोग रहते हैं। ट्रस्ट के पास क्षेत्र में 300 सालों से फैसला लेने की शक्ति है।
किराए पर रहते है सभी लोग
इतनी ही नहीं इस गांव पर अब ट्रस्ट का 95 फीसदी स्वामित्व हो चुका है। यहां पर ग्रामीण वास्तव में अपने घर के मालिक नहीं है। वह सिर्फ किराएदार हैं और वह घरों पर स्वामित्व का दावा नहीं कर सकते हैं। किसी परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो जाती है, तो घर का किराया बढ़ जाता है।
घर में बदलाव करने के लिए प्रशासन से मिलती है इजाजत
यहां पर घर में कोई बदलाव करनी की प्रशासन से इजाजत लेनी होती है। वहीं इस गांव में घर के दरवाजे का रंग हरा होते हैं। उस पर लोगों का कहना है कि यह गांव एक हेरिटेज का हिस्सा है। यहां पर कोई भी आता है, तो वह घर के दरवाजे का रंग देखकर जाना जाता है कि यह वेंटवर्थ गांव है।
Leave a comment