फेरे से पहले चचरे भाई के साथ फरार हुई दुल्हन, दूल्हे ने 13 दिनों तक किया इंतजार और फिर...

फेरे से पहले चचरे भाई के साथ फरार हुई दुल्हन, दूल्हे ने 13 दिनों तक किया इंतजार और फिर...

AJAB-GAJAB: सोशल मीडिया के जरिए अजीबो-गरीब शादी की किस्से तो आप लोगों ने कई बार सुने होंगे। कई बार दुल्हन-दूल्हे को लेकर खबरें भी आती रहती है, लेकिन आज हम आपको ऐसे खबर के बारे में बताने जा रहे है जिसके जानकर हैरानी होगी। दरअसल शादी की सारी तैयारियों हो चुकी थी बारात भी दुल्हन को लेने के लिए भी चौकट पर आ गई थी दुल्हन ने दुल्हे को वरमाला पहनाई और वापस घर के अंदर चली गई। वहीं लड़की वालों ने भी बारात का अच्छे से स्वागत किया। पंडित ने दूल्हे को रश्मों के लिए बैठा और दुल्हन को बुलाने के लिए कहा। लेकिन दुल्हन को शायद शादी नहीं करनी थी और उसने एक प्लान बना।

फेरों से पहले दुल्हन फरार

दुल्हन ने मंडप में बुलाने के दौरान सिर दर्द, उल्टी का बहाना किया और डॉक्टर दिखाने की बात कही। डॉक्टर रके बहाने से वह घर से चली गई और फिर लौटकर नहीं आई। घर वाले सभी उसे ढूढ़ने में लग गए लेकिन दुल्हन नहीं मिली। उधर दूल्हा भी जिद पर अड़ गया कि वह शादी करके ही यहां से जाएगा।

13 दिनों तक ससुराल बैठा रहा दूल्हा

उसके बाद घरवालों ने हर जगह दुल्हन को ढूढ़ना शुरू किया। एक के बाद एक 13 दिन बीत गए और लड़की मिल गई। जिसके बाद दूल्हे ने शादी की और दुल्हन को विदाई करवा कर घर लेकर गया। मामला राजस्थान के पाली जिले के बाली उपखंड का है। यहां सैणा गांव में सकाराम की बेटी मनीषा की शादी थी। वहींपता चला कि मनीषा अपने चचरे भाई के साथ फरार हो गई थी।

Leave a comment