Search KhabarFast

Press ESC to close

कर्नाटक में ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स जारी, अब डीके शिवकुमार के घर नाश्ते पर पहुंचे सीएम सिद्धारमैया

कर्नाटक में ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स जारी, अब डीके शिवकुमार के घर नाश्ते पर पहुंचे सीएम सिद्धारमैया

Karnatka Congress Row: कर्नाटक कांग्रेस में ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स जारी है। अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के घर पर सीएम सिद्धारमैया नाश्ते पर पहुंचे हैं । इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा हुई। ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी के जरिए दोनों नेता संदेश देना चाहते हैं कि अब कर्नाटक कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। इससे पहले सीएम सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार को ब्रेकफास्ट पर बुलाया था।

न्योता मिलने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार यानी 2 दिसंबर को डीके शिवकुमार के घर नाश्ता करने पहुंचे। इससे पहले डीके शिवकुमार ने यह जानकारी दी थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री को नाश्ते पर बुलाया है। ताकी कर्नाटक से किए गए वादों को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की जा सके।

क्यों पड़ी ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स की जरूरत

दरअसल, पिछले एक सप्ताह से कर्नाटक कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थक आमने-सामने थे। डीके शिवकुमार के समर्थक विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहते थे, वहीं, सिद्धारमैया के समर्थक विधायक चाहते हैं कि वह सीएम पद पर बन रहें। इसी खिंचतान को देखते हुए दिल्ली में राहुल गांधी की दोनों नेताओं के साथ बैठक हुई थी। वहीं, आलाकमान से मिलने के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को ब्रेकफास्ट पर बुलाया और मैसेज देने की कोशिश की कर्नाटक कांग्रेस में सब कुछ सही है।

कर्नाटक कांग्रेस में क्या फॉर्मूला हुआ था तय

साल 2023 के विधानसभा में कांग्रेस कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई। इस जीत में डीके शिवकुमार ने अहम भूमिका निभाई लेकिन, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बनाया गया। साथ ही ढ़ाई-ढ़ाई साल का फॉर्मूला भी तय किया गया। जिसके तहत ढ़ाई साल सिद्धारमैया को और ढ़ाई साल डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद संभालना था लेकिन, ढ़ाई साल बीत जाने के बाद भी डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। जिसके बाद डीके शिवकुमार के समर्थक विधायक नाराज हो गए।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर अनिल विज का बड़ा बयान, “देश के लिए रहा स्वर्णिम दौर”

HARYANA NEWS: नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 12 साल हिंदुस्तान की जनता के लिए स्वर्णिम समय रहा है क्योंकि इस दौरान जन विश्वास बड़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा है,  डिजिटल क्रांति आई है।

Political News: राहुल गांधी का बड़ा संदेश, ‘दलितों की भागीदारी से मजबूत होगी कांग्रेस’

Political News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत किसी का भी नाम लिए बिना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित वोट बैंक पर आधारित पार्टियों के उदय और मज़बूत होने का श्रेय पूरी तरह से कांग्रेस की अपनी नीतियों को दिया। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने 1980 और 90 के दशक में दलितों के लिए सही कदम उठाए होते, तो न तो जाति-आधारित क्षेत्रीय पार्टियां उभरतीं और न ही दलित समुदाय उनकी तरफ आकर्षित होता।

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast