
नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने कलाकार अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर के घर एक नन्हे से मेहमान की किलकारियां गूंज उठी है। वही आनंद आहूजा और सोनम कपूर के घर बेटे का जन्म हुआ है। जहां एक तरफ कपूर खानदान के घर नन्हे मेहमान को लेकर खूब खुशियों का माहौल बना हुआ है वही दूसरी ओऱ नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को शेयर किया है।
बता दें कि, फिलहाल परिवार ने सोनम कपूर के बेटे को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं फैंस को बेसब्री से सोनम कपूर के लाडले की तस्वीर का भी इंतजार है। इस ही के साथ नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर औऱ आनंद आहूजा को पैरेट्स बनने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमारे घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है। सभी डॉक्टर, नर्स, दोस्त और परिवार के सपोर्ट के प्यार के लिए शुक्रिया। ये नई जिंदगी की शुरुआत है। हालांकि जिंदगी हमेशा बदलती रहती है, सोनम और आनंद आहूजा। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने लंदन से मुंबई डिलीवरी के सिलसिले में ही लौटी थी।
वही एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह बच्चे के जन्म के बाद 6 महीने माता-पिता के साथ ही रहेंगी और फिर वापस दिल्ली या लंदन लौट जाएंगी। हाल ही में सोनम ने अपने प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर की तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके पैरों में काफी सूजन है। फिलहाल सोनम कपूर के अलावा बॉलीवुड में बिपाशा बसु और आलिया भट्ट नई खुशियों की वजह बनी हुई है।
Leave a comment