
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। जहां एक तरफ कुछ समय पहले सलमान और उनके पिता सलिम खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं दूसरी ओर एक बार फिर सलमान खान को मारने की साजिश रची गई थी। इसके अलावा पुलिस कर्मीयों के तरफ से भी बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर हमले की दूसरी बार साजिश का परदा फाश किया है।
बता दें कि विश्नोई गैंग ने अभिनेता को उनके ही फार्महाउस में मारने का प्लान बनाया था। इसके साथ पुलिस का कहना है कि सिद्दू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की दूसरी बार प्लानिंग की थी। प्लान ए के विफल हो जाने के बाद बिश्नोई गैंग ने प्लान B तैयार किया था। इस प्लान को कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था। गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित को चुना था। इस प्लान के तहत सलमान को उन्हीं के फार्म हाउस पर मारने की साजिश रची हुई थी। बता दें कि पुलिस ने कपिल को हाल ही में भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।
वहीं इस से पहले भी सलमान और उनके पिता को मारने की साजिश रची गई थी। जिस पर सफाई देते हुए कहा था कि साजिश उसने पहले रची थी लेकिन इस बार धमकी देने में उसका कोई हाथ नहीं है। उसने कहा कि सलमान खान के खिलाफ जो किया वह पहले किया था। लेकिन इस बार उसका कोई हाथ नहीं है। साथ ही उसने कहा कि सलमान खान को धमकी देने के मामले में गोल्डी बराड़ का भी कोई हाथ नहीं है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि इनके नाम पर किसी ने शरारत की हो। या फिर यह किसी दूसरे गैंग का काम हो सकता है। हालांकि इस घटना के बाद सलमान खान ने अपनी सुरक्षा को बढ़ा दिया था। इसके अलावा एक्टर अपनी सुरक्षा को देखते हुए बुलेट प्रूफ कार में चलते है। हालांकि अब मुंबई पुलिस ने एक्टर को आत्मरक्षा के लिए एक बंदूक लाइसेंस जारी किया है।
Leave a comment