फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अभिनेता अजय देवगन अन्य स्टार कास्ट के खिलाफ इटावा में FIR दर्ज

फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर नहीं थम रहा विवाद, अभिनेता अजय देवगन अन्य स्टार कास्ट के खिलाफ इटावा में FIR दर्ज

नई दिल्लीबॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन-स्टारर 'थैंक गॉड' और अधिक मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।एमपी के मंत्री द्वारा प्रतिबंध की मांग के कुछ दिनों बाद, कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने राजस्थान में आगामी फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के इटावा में सिविल लाइन पुलिस थाने में केस दर्ज कराई गई है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की इटावा इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र रायजादा ने ऑनलाइन FIRदर्ज कराई है। नरेंद्र रायजादा की शिकायत पर एक्टर अजय देवगन समेत कइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रायजादा बताते हैं कि फिल्म थैंकगॉड में भगवान चित्रगुप्त को विदूषक के रूप में चित्रित करने, अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कायस्थ महासभा ने मामला दर्ज कराया है।उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार, निर्माता आनंद पंडित, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाकर भगवान चित्रगुप्त का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

आपको बता दे कि,फिल्म थैंकगॉड का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अक्तूबर माह में दीपावली पर फिल्म रिलीज होगा। महासभा का कहना है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के अच्छे बुरे कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं। लेकिन इस फिल्म में उन्हें विदूषक की तरह दिखाया गया है। FIRमें डायरेक्टर इंद्र कुमार, प्रोड्यूसर आनंद पंडित, भूषण कुमार, अशोक ठाकेरिया, कृष्ण कुमार, सुनील खेत्रपाल साथ ही फिल्म के हीरो अजय देवगन सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के नाम शामिल हैं।

Leave a comment