जावेद अख्तर ने किया कंगना रनौत पर मानहानि का केस, जानें क्या है पूरा मामला

जावेद अख्तर ने  किया कंगना रनौत पर मानहानि का केस, जानें क्या है पूरा मामला

Defamation Case Against Kangana Ranaut: कंगना रनौत  ने कुछ सालों पहले जावेद अख्तर पर कई चौंकने वाले आरोप लगाए थे, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। अब उसी सिलसिले में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया  है।

जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई में मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश भी हुए। खबरों के अनुसार, जावेद अख्तर ने कोर्ट को बताया है कि उन्हें कंगना रनोट की बातों से अपमानित महसूस हुआ है, जिसमें कंगना ने दावा किया है कि उन्होंने उनका करियर खत्म करने का प्रयास किया है और उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया है।  जावेद अख्तर ने कंगना रनोट के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि एक्ट्रेस की बातों से उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई है। इसके चलते उन्होंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है। जावेद अख्तर ने दो इंटरव्यू का हवाला दिया। एक में जहां कंगना ने सुसाइड की बात नहीं की है, जबकि दूसरी में उन्होंने इस बारे में बात की है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लोगों बॉलीवुड को कठगरे में खड़ा कर दिया गया था।

जावेद अख्तर ने कहा कि, कंगना रनौत ने ट्रेजेडी को उनके खिलाफ यूज किया। अपने बयान में जावेद अख्तर आगे कहते हैं कि कंगना रनोट में यह बताने की कोशिश की है कि जावेद अख्तर किसी सुसाइड ब्रिगेड का हिस्सा है जो चाहते थे कि वह अपना जीवन समाप्त कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा था तो कंगना ने अपने पहले इंटरव्यू में इस बारे में क्यों बात नहीं की। जावेद अख्तर ने कोर्ट को आगे बताया कि कंगना रनोट के दावे के बाद उन्हें बहुत गंभीर रिएक्शन मिले। जावेद अख्तर ने साथ ही साथ ये भी बताया कि वो और उनकी पत्नी शबाना आजमी कंगना रनौत के अभिनय को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कहा एक बार हमनें कंगना को अपने घर पर आमंत्रित किया था, लेकिन कंगना ने इसके बदले में उन्हें एक हाउस-वार्मिंग पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। कोर्ट में कंगना रनौत का वो इंटरव्यू भी चलाया गया था जिसमें कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाए थे।उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ से हूं, वहां तू नहीं बल्कि आप कहने का रिवाज है। चाहे कोई आपसे 30-40 साल छोटा ही क्यों ना हो। मैंने कभी अपने वकील तक से तू कह कर बात नहीं की। मैं अपने ऊपर लगे आरोपों से हैरान हूं।' बताते चलें, अब इस मामले में 12 जून को अगली सुनवाई होगी।

Leave a comment