बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पेरेंट्स बन गए है। बिपासा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बिपाशा और करण ने एक नन्ही परी का स्वागत किया है। बिपाशा की टीम ने शनिवार को अपने पहले बच्चे के जन्म की खबर की पुष्टि की है। कपल बहुत ही खुश है, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया था कि वे एक बेटी चाहते थे। वहीं अगस्त में बिपाशा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह और करण प्रार्थना कर रहे है कि उनकी एक बच्ची हो। वो पहले से ही बेबी को वह कहकर संबोधित कर रही थी।

बता दे कि बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि“जब से हम एक बच्चा चाहते हैं, हमने एक बच्ची की उम्मीद की है। मुझे पता है कि एक बच्चा एक सुंदर उपहार है, और यह किसी भी जेंडर में हो, इसे स्वीकार करना चाहिए। और खास बात यह है कि हम अपने बच्चे को ‘शी’ कहते है। हम मानते हैं कि जबसे हमने बेबी प्लानिंग की तबस एक बेबी गर्ल ही चाहते थे।”इसके अलावा बिपाशा बसु ने आगे कहा कि करण और मैं शुरू से ही क्लियर थे कि हम एक बेबी चाहते है। मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि इतनी देर क्यों हुई या इसमें समय क्यों लगा। मेरे लिए ह सही समय है। मेरा मानना है कि हमारा अपना बच्चा होना चाहिए। हम अभिव्यक्ति में विश्वास करते है।

वहीं करण और बिपाशा बॉलीवुड के आइडियल कपल में से एक हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 6 साल पहले 2016 अप्रैल में शादी की थी। शादी के इतने साल बाद अब उनकी प्रेग्रेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही फैंस को गुड न्यूज सुना सकते हैं। फैंस को बिपाशा और करण की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है।इन दोनों की पहली मुलाकात 2015 में हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और इसके बाद करण और बिपाशा दोस्त बने। वहीं धीरे-धीरे दोनों को प्यार हुआ और शादी कर ली।

Leave a comment