
नई दिल्ली: हैती प्रवासियों को लेकर जा रही नौका बहामास समुद्र में डूब गई जिसमें 17 लोगों की मौत हो वहीं 25 लोगों का बचा लिया गया है। वहीं इस घटना पर हैता के पीएम ने दुख जताया है। साथ ही बचाएं गए 25 लोगों का सुरक्षाबलों की निगरानी में रखा गया है।
आपको बता दें कि हैती प्रवासियों को एक नौका दूसरे किनारे ले जा रही थी। जिसमें अचानक बैलेंस बिगड़ गया और नाव में बैठे सभी लोग समुद्र में गिर गए । जिसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान में 17 लोगों के शवों को बरामद किया गया वहीं 25 लोगों की सही- सलामत बाहर निकाला गया। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। दरअसल घटना की सूचना सुरक्षाबलों को दी गई जिसके बाद जवानों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें 25 लोगों का जिंदा बचाया गया। जिनपर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। वहीं 17 प्रवासियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक शिशु शामिल है।
इसके अलावा हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी इस घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्हें पीड़ितों के माता-पिता के प्रति सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि "इस घटना से पूरे देश में शोक का माहौल है। मैं एक बार फिर राष्ट्रीय सुलह के लिए एक अपील शुरू करता हूं, ताकि उन समस्याओं को हल किया जा सके जो हमारे भाइयों, हमारी बहनों, हमारे बच्चों को हमारी धरती से दूर ले जा रही हैं।"
Leave a comment