
Nigeria Clash: नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई खूनी झड़प में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झड़प की जानकारी पुलिस को खेतों में आस-पास काम कर रहे लोगों ने दी।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि, नॉर्थ नाइजीरिया में ज्यादातर मुस्लिम लोग रहते हैं। वहीं ईसाई धर्म के लोग साउथ नाइजीरिया में रहते है। इन दोनों समुदाय के बीच आए दिन विभाजन को लेकर झड़प होती रहती है। उन्होंने कहा कि, यहां स्थानीय लोग सालों से जातीय और धार्मिक हिंसा से जूझ रहे हैं।
वहीं यह हिंसा मिडिल नाइजीरिया के मंगू जिले में स्थित बवोई गांव की है। मिडिल नाइजीरिया के संचार आयुक्त डैन मंजांग ने एएफपी को जानकारी देते हुए बताया की इस घटना में 30 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए है। उन्होंने बता कि, किसानो और चरवाहों के बीच हुई इस धड़प में चरवाहे मुस्लिम थे और किसान ईसाई धर्म के थे जिसकी वजह से यह झड़प इतनी बढ़ गई की एक दूसरे की जान लेने के बाद ही थमी।
पुलिस ने बताया कि, हिंसा प्रभवित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है साथ ही जहां हुडलूम्स लोग रहकते हैं उस क्षेत्र में 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया हे। हुडलूम्स शब्द का प्रयोग नाइजीरिया में अपराधियों को सेबोधित करने के लिए किया जाता है। नाइजीरिया के उत्तर पश्चिम और मीडिल क्षेत्रों में अक्सर लूटपाट, मर्डर और सामूहिक अपहरण की घटना होती रहती है।
Leave a comment