काले गाजर के सेवन से दिल की बीमारी का होगा खात्मा, जानें कैसे

काले गाजर के सेवन से दिल की बीमारी का होगा खात्मा, जानें कैसे

नई दिल्ली: जब भी बात गाजर की होती है तो उस समय दिमाग में सबसे पहले लाल गाजर का ख्याल आता है। लेकिन क्या आपको काले रंग के गाजर के फायदों के बारे में पता है? जहां एक तरफ काले रंग के गाजर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ इसे खाने से कई गंभीर बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

बता दे कि सर्दियों का मौसम भारत में गाजर के बिना अधूरा होता है। काली गाजर से कांजी, हलवा आदि बनाया जाता है।कई छोटे शहरों में आपको सड़क पर यह चीजें लिखी हुई आसानी से दिख जाएंगे। इसके अलावा इस गाजर का जूस भी बेहद स्वादिष्ट होता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट का बूस्ट भी मिलता है।इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह काजल  एंथोसियानिन्स से भरपूर होती है, दो इसे गहरा बैंगनी रंग देता है, जो बिल्कुल काला लगता है।

वज़न कम करने में मददगार

काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स में एंटी-ओबेसिटी गुण भी होते हैं, जो वज़न को बढ़ने नहीं देते, फैट्स को कंट्रोल में रखते हैं और मेटाबॉलिज़्म में सुधार करते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को बढ़ावा देते हैं। यह क्लोट को बनने से रोकते हैं और प्लेटलेट्स के काम को बेहतर बनाते हैं। काली गाजर में मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को आराम करने में मदद करते हैं और दिल के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। यह खून में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों की रोशनी में सुधार करती है

लाल गाजर की तरह काली गाजर भी आंखों की रोशनी के लिए अच्छी होती है। यह ग्लोकोमा और रेटिनल इंफ्लेमेशन से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है। साथ ही इसका सेवन आंखों में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करता है।

Leave a comment