BJP President Election: कौन होगा भाजपा का अगला मुखिया? दिल्ली चुनाव के बाद हो जाएगा फैसला

BJP President Election: कौन होगा भाजपा का अगला मुखिया? दिल्ली चुनाव के बाद हो जाएगा फैसला

BJP President Election Process: भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। भाजपा संगठन को फरवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। 

दिल्ली में 5फरवरी को विधानसभा चुनाव का मदतान है और 8फरवरी को नतीजे आएंगे। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस दिल्ली चुनाव पर है और जीत के लिए संगठन पूरा जोर लगा रहा है। ऐसे में जेपी नड्डा के अध्यक्ष रहते ही भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। भाजपा सूत्रों का कहना है कि 10फरवरी से 20फरवरी के बीच भाजपा अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मंडल से लेकर जिला और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है।

भाजपा का चुनाव प्रचार जारी  

इसके अलावा, राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य भी का चुनाव हो रहा है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे और नए अध्यक्ष का चयन करेंगे। हालांकि, अभी तक सिर्फ चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों चुने गए हैं। भाजपा संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50फीसदी राज्य इकाइयों में संगठन के चुनाव पूरे होने जरूरी हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही संगठन चुनाव चल रहा है और इसे समय पर पूरा करा लिया जाएगा। 

जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा

भाजपा का कहना है कि सिर्फ महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण सदस्यता अभियान देर से शुरू हुआ है। फिलहाल, जेपी नड्डा का तीन साल कार्यकाल पूरा हो गया है। बतौर अध्यक्ष नड्डा का कार्यकाल पिछले साल जनवरी में ही खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। नड्डा ने फरवरी 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ग्रहण किया था। वह इस समय मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Leave a comment