
Sonia Gandhi Connections With The Enemies Of Kashmir: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार 8 दिसंबरको एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। इस बार BJPका निशाना पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। BJPने दावा किया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सह-अध्यक्ष के तौर पर फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन से जुड़ी हैं। BJPने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से अच्छे संबंध हैं। यह एक ऐसा संगठन है जो अलग कश्मीर का समर्थन करता है।
BJPने लगाया सोनिया गांधी पर आरोप
बता दें, BJPकी तरफ से रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई पोस्ट किए गए। जिसमें कहा गया कि सोनिया गांधी का यह संबंध भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है। पार्टी की मानें तो सोनिया के राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता के कारण ही जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ साझेदारी हुई। जो भारतीय संगठनों पर विदेशी वित्तपोषण के प्रभाव को दर्शाता है।
दूसरी तरफ भारत को अस्थिर करने के प्रयासों का समर्थन करने के भाजपा के आरोपों को अमेरिका की ओर से खारिज किए गए। लेकिन बावजूद इसके पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वह इस मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से 10 सवाल पूछेंगे।
निशिकांत दुबे ने लगाए ये आरोप
निशिकांत दुबे ने दावा किया 'मीडिया पोर्टल ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) और हंगेरियन-अमेरिकन व्यवसायी ने भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जिसके लिए मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष के साथ हाथ मिला लिया है।'
अमेरिका ने इन आरोपों को किया खारिज
बता दें, BJPने यह आरोप ऐसे समय लगाए हैं जब बीते दिन अमेरिका ने इन आरोपों को खारिज किया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से वित्तपोषित संगठन और वाशिंगटन की सरकारी संस्थाओं से जुड़े तत्व भारत को अस्थिर करने के प्रयासों में शामिल हैं।
शशि थरूर ने BJPपर साधा निशाना
अमेरिका के बयान के बाद शशि थरूर का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो लोकतंत्र को समझती है और न ही कूटनीति को। उनका कहना है कि वे तुच्छ राजनीति में इतने अंधे हो गए हैं कि वे लोकतंत्र में स्वतंत्र प्रेस और जीवंत स्वतंत्र नागरिक समाज संगठनों के महत्व को भूल जाते हैं।
Leave a comment