
Bird Flu Cases: इन दिनों बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसे लेकर अब केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर दी हैं। मंत्रालय ने बर्ड फ्लू को लेकर पंजाब समेत 9 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस एडवाइजरी की मानें तो डेयरी और पशुपालन विभाग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पोल्ट्री फार्म की निगरानी करने के लिए कहा है। इसके अलावा कहा गया है कि संक्रमित चिकन खाने वाले लोग वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
बर्ड फ्लू के बढ़ते मामले
बर्ड फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए पशुपालन मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की। जिसमें बताया गया है कि 'जनवरी 2025 से 9 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस यानी बर्ड फ्लू के मामले दर्ज किए गए हैं। बर्ड फ्लू के मामले आगे न बढ़े, इसके लिए हमें तत्काल प्रभाव से ध्यान देने की जरूरत है।
इसके लिए केंद्र ने सभी राज्यों से एवियन इन्फ्लूएंजा के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना का सख्ती से पालन करने को कहा है। इसी के साथ जीवित पक्षी बाजारों, प्रवासी पक्षियों के आवासों और पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ाने के लिए आग्रह किया है। एडवाइजरी में केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी सरकारी पोल्ट्री फार्मों का जल्द ही बायोसिक्योरिटी ऑडिट किया जाए। इसी के साथ बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।
रांची में बर्ड फ्लू का प्रकोप
बता दें, पिछले कुछ समय झारखंड के रांची जिले में बर्ड फ्लू का प्रकोप देखने को मिला। जिस वजह से लगभग 250 पक्षियों की मौत हो गई। इसके बाद पिछले हफ़्ते रांची में 5,500 पक्षियों को मारा गया था। इस प्रकोप की शुरुआत सरकारी पोल्ट्री फार्म से हुई थी।
बर्ड फ्लू के लक्षण
बर्ड फ्लू होने पर आंखों का लाल होना, बुखार, खांसी, थकान, सांस लेने में तकलीफ होना जैसे लक्षण हैं।
बर्ड फ्लू से बचने के उपाय
1. जो जानवरों पहले ही बर्ड फ्लू से संक्रमित हो, उन्हें छूने से बचें।
2. पक्षियों को छूने पर पानी और साबुन से हाथ धोएं।
3. चिकन और अंडे को अच्छे से पकाकर खाएं।
Leave a comment